Blog

धर्मांतरण अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र, स्थानीय संस्कृति बचाओ – श्याम गुप्ता

पूर्वजों की परंपरा बची तो ही बचेगी भारतीय संस्कृति – श्याम गुप्ता का संदेश

रायपुर / धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने बड़ा बयान देते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपनी स्थानीय संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों की धार्मिक सामाजिक मान्यताओं को बचाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण एक अंतरराष्ट्रीय मिशन और षड्यंत्र के रूप में लंबे समय से चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनकी जड़ों और संस्कृति से अलग करना है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि यदि स्थानीय संस्कृति और परंपराएं समाप्त हो जाएंगी तो भारतीय संस्कृति भी नहीं बच पाएगी। इसलिए हर समाज, हर गांव, हर मोहल्ले के लोगों को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना चाहिए और नई पीढ़ी को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों के संस्कार, धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक परंपराओं को न कुचलें, बल्कि उन्हें अपनाएं और आगे बढ़ाएं। समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और पहचान की रक्षा करनी होगी, तभी आने वाली पीढ़ियां अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर गर्व कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि