Blog

“आस्था हो अंधविश्वास नहीं, पूजा हो पाखंड नहीं – सर्वसमाज की एकता ही भारतीय संस्कृति की शक्ति”

फूट डालो राज करो की नीति से सावधान, सनातन सर्वसमाज को एक सूत्र में बाँधने का समय”

रायपुर / आस्था हो अंधविश्वास न हो, पूजा हो पाखंड न हो – इसी संदेश के साथ समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया जा रहा है।
संदेश में कहा गया कि अब समय आ गया है कि भारतीय सनातन हिंदू सर्वसमाज एक सूत्र में बंधे और जाति, वर्ग, ऊँच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित हो।

बताया गया कि सर्व समाज के भीतर ही कुछ स्वार्थी ताकतों द्वारा गंदी राजनीति के माध्यम से समाज को बांटने का काम किया गया, जिससे समाज कभी एकजुट नहीं हो पाया। आरोप लगाया गया कि विदेशी ताकतों ने भी सदियों से “फूट डालो और राज करो” की नीति के माध्यम से भारतीय समाज को कमजोर करने का प्रयास किया, जिससे धर्मांतरण और सांस्कृतिक विघटन जैसी समस्याएं बढ़ीं।

संदेश में लोगों से अपील की गई कि धर्म के नाम पर अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहें, सच्ची आस्था, संस्कार, शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को मजबूत करें।
कहा गया कि यदि सर्व समाज एकजुट हो जाए तो भारतीय संस्कृति और परंपरा को कोई समाप्त नहीं कर सकता, लेकिन अगर समाज बंटा रहा तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति को बचाना कठिन हो जाएगा।

अंत में सर्व समाज से एकता, संगठन और अपनी संस्कृति-परंपरा के संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...