Blog

जामगाँव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र सम्मान समारोह आयोजित

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन का सराहनीय कार्य, भारती सोनबर के नेतृत्व में महिलाओं को मिला प्रशिक्षण और सम्मान

दुर्ग जिले के जामगाँव में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की जिला महिला अध्यक्ष भारती सोनबर के नेतृत्व में चल रहे महिलाओं एवं बालिकाओं के सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबडा रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रूपेंद्र शुक्ला सरपंच ग्राम पंचायत जामगाँव, रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य पाटन, मुकेश शुक्ला ग्राम पुरोहित, शैलेंद्र मांडवी पूर्व सरपंच, नंदनी साहू नारी शक्ति संगठन अध्यक्ष जामगाँव, त्रिवेणी साहू संगठन सचिव प्रक्षेत्रीय साहू संघ जामगाँव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नंदनी साहू, मालती साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, सुरुचि साहू, फुलेश्वरी ठाकुर, तामेश्वरी साहू, सुरेखा साहू, शशिकला साहू, द्रौपदी साहू, सुनीता चंद्राकर, ओमीन सेन, कुंती साहू, लता साहू, पिलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा विगत तीन वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष भारती सोनबर के नेतृत्व की प्रशंसा की व जिला पदाधिकारियों अन्नपूर्णा साहू जिला उपाध्यक्ष, संध्या चंद्राकर कोषाध्यक्ष, पेमीन साहू जिला महासचिव, किरण साहू जिला सचिव, मालती सोनवानी जिला सचिव, बसन्ती साहू जिला कार्यकारिणी, संदीप नागरे एडवोकेट, शुभम साहू शैलेन्द्रो मंडावी, नंदनी साहू की गरिमामय उपस्थिति में सरस्वती माँ की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ वहीं आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबड़ा जी द्वारा संगठन के उदेश्य को बताया प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे देविका सिंह, कल्याणी ठाकुर, हितेश्वरी ठाकुर, जिज्ञासा, मनीषा, प्राची, रीमा साहू, भारती, लता, मेगा साहू, जाग्रति, दुर्गा, ईशा साहू, धारणी, मेनका, चुनिका, दीप्ती साहू हर्षा, वंदना, जेबा, योगिता यादव, टिकेश जोशी सभी महिलाओ बच्चोँ को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिलाध्यक्ष भारती सोनबर के द्वारा आभार व्यक्त सफल आयोजन के लिए किया गया सिलाई प्रशिक्षक बसंती साहू ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षक किरण साहू को भी सम्मानित किया गया मंच संचालन किरण साहू ने किया नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेंशी श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एनवाईके भारत सरकार, युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान सहित सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि