Blog

जनहित के लिए जीवन समर्पित करने वाले आंदोलनकारी दादा ठाकुर का 79वां जन्मदिन सम्मान के साथ मनाया गया

जल, जंगल, जमीन और किसान अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले दादा ठाकुर का जन्मदिन, सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

संघर्ष और जनआंदोलन के प्रतीक दादा ठाकुर का 79वां जन्मदिन, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया सम्मानित

रायपुर /जनहित में शहीद होने से बढ़कर जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर सरकार से संघर्ष करना, जनता की समस्याओं को बार-बार शासन प्रशासन तक पहुंचाना और जरूरत पड़ने पर धरना, आंदोलन, रैली तथा जेल जाने से भी पीछे नहीं हटने वाले छत्तीसगढ़ के विख्यात आंदोलनकारी दादा ठाकुर के 79वें जन्मदिन पर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने गैर राजनीतिक छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन के संस्थापक संरक्षक दादा रामगुलाम ठाकुर जी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दादा ठाकुर ने अपना पूरा जीवन स्थानीय किसानों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और शोषण के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया है। उनके संघर्ष और त्याग से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आज दादा ठाकुर के आशीर्वाद से उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

इस गरिमामय अवसर पर रेंशी श्याम गुप्ता के परम शिष्य एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री तथा जोहार छत्तीसगढ़ फिल्म के सुपर स्टार राज साहू, प्रेस रिपोर्टर क्लब के संभाग सचिव पिंगल बघेल, संजय चौहान, धनिमुनी महाराज सहित प्रदेश भर से आए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी एवं भारत भर से आए साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने दादा ठाकुर के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके संघर्षमय जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि