Blog

आईपीएस ऑफिसर बने एक्टर, साइबर ठगी से बचाने बनाई जागरूकता शॉर्ट फिल्म ‘खौफ’

जनता को साइबर अपराध से बचाने डीआईजी की पहल, प्रेस रिपोर्टर क्लब,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया सैल्यूट

रायपुर छत्तीसगढ़ साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। एक अच्छे आईपीएस अधिकारी ने एक अच्छे अभिनेता की भूमिका निभाते हुए ‘खौफ’ शॉर्ट फिल्म के माध्यम से साइबर ठगी से बचने का संदेश दिया है। यह फिल्म लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फर्जी लिंक और साइबर अपराधियों के तरीकों के बारे में जागरूक करती है।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव रेंशी श्याम गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे यह शॉर्ट फिल्म जरूर देखें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी दिखाएं ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।

उन्होंने कहा कि संबंधित डीआईजी पुलिस अधिकारी न केवल बेहतरीन पुलिसिंग सेवा दे रहे हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए लगातार सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं, जो सराहनीय है नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के तरफ से आई पी एस ऑफिसर शशि मोहन सिंह जी को बस्तर एवं रायगढ़ कमाडेंट पद पर रचानात्मक जनसेवा कार्यों के लिए संस्थापक श्याम गुप्ता के नेतृत्व सम्मानित किया जा चूका है

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता एवं संस्थापक नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार), युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा, भारती सोनबर, परमजीत सिंह भाटिया, सुमिता पटेल, गीतांजलि सहित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने डीआईजी पुलिस अधिकारी को जनता जागरूकता संदेश फिल्म बनाने के लिए सैल्यूट किया और इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

संगठन ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा तरीका जागरूकता है और ऐसी फिल्में समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...