Blog

बटमूल कॉलेज में 56वें एनएसएस स्थापना दिवस का आयोजनबटमूल कॉलेज में एनएसएस एकदिवसीय शिविर के साथ स्थापना दिवस का आयोजन

स्वच्छता अभियान 2024 के तहत की गई साफ सफाई।

महापल्ली:-
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल के संरक्षण एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी द्वै प्रो पी के कापड़ी व प्रो पी के गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में रासेयो एक दिवसीय शिविर के साथ स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत बटमूल कॉलेज के रासेयो इकाई द्वारा 24 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई करने के उपरांत स्वयं सेवकों द्वारा स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए महाविद्यालय परिसर से महापल्ली के गली चौक चौराहों में गिरे हुए सिंगल युज प्लास्टिक एवं अन्य कचरों को रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा उठाते हुए स्वच्छता की संदेश देते हुए रैली निकाली गई। भोजन पश्चात दोपहर 2:00 बजे महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का एन एस एस बैच एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। रासेयो के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी द्वै प्रो पी के कापड़ी व प्रो पी के गुप्ता को कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में तथा उसके महत्व को विस्तार से बताया। स्वयंसेवक निकिता गुप्ता, यमुना किसान, सावित्री राठिया एवं उनके साथियों ने एन एस एस गीत एवं नृत्य प्रस्तुत की। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवकों को बी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो पीके कपड़ी ने अपने कार्यकाल के अनुभव को बताते हुए वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता के कार्य कुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो पीके गुप्ता ने रासेयो गीत गाकर अपना विचार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने एन एस एस स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवकों की भागीदारी के महत्व को बताया। अंत में महाविद्यालय संचालन समिति का अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता एवं आभार व्यक्त प्रो श्रीमती स्मिता पण्डा ने किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति का अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के.गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ विक्रांत गुप्ता, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. प्रज्ञा प्रधान, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो सुधा पटेल, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ अन्य छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा