Blog

सर्पदंश से जूझती मासूम वर्तिका को मिला नया जीवन, श्री शिशु भवन अस्पताल बना उम्मीद की किरण

शक्ति जिला / 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन… दोपहर के लगभग 4 बजे, सक्ती ग्राम जामपाली पोस्ट नदौरखुर्द निवासी पिता प्यारेलाल बंजारे माता श्रीमती सोनम बंजारे अपनी पुत्री दो वर्षीय वृतिका बंजारे को उसके परिजन लगभग टूट चुकी उम्मीदों के साथ श्री शिशु भवन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बच्ची अचेत थी… आंखें बंद, शरीर निस्पंद, और मुंह से झाग निकल रहा था। वह खुद से सांस भी नहीं ले पा रही थी। हर पल ऐसा लग रहा था जैसे जिंदगी उससे दूर होती जा रही हो।
माता-पिता की आंखों में डर था, बेबसी थी… और कहीं न कहीं अपनी बच्ची को खो देने का भय साफ झलक रहा था।
ऐसे नाजुक समय में डॉ. श्रीकांत गिरी और उनकी समर्पित टीम ने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाला। तुरंत बच्ची को वेंटिलेटर पर लिया गया, श्वास नली में पाइप डालकर उसकी सांसों को थामने की कोशिश शुरू हुई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हर सेकंड किसी परीक्षा से कम नहीं था।
परिजनों को भी यह नहीं पता था कि आखिर हुआ क्या है… लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी। लक्षणों की गहराई से जांच कर उन्होंने अंदाजा लगाया कि यह मामला सर्पदंश का हो सकता है। उसी विश्वास और अनुभव के साथ उपचार शुरू किया गया।
तीन दिन… तीन लंबी रातें… हर पल उम्मीद और चिंता के बीच झूलता रहा। डॉ. श्रीकांत गिरी और उनकी टीम ने दिन-रात एक कर दिए। उनकी मेहनत, लगन और सेवा भावना ने आखिरकार चमत्कार कर दिखाया—
तीसरे दिन… वर्तिका ने धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलीं।
वो पल सिर्फ एक मेडिकल सफलता नहीं था… वो एक परिवार के लिए टूटी उम्मीदों का फिर से जिंदा होना था।
इसके बाद बच्ची को वेंटिलेटर से हटाकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर लाया गया, और फिर धीरे-धीरे उसने खुद बैठना शुरू कर दिया। हर दिन उसकी मुस्कान लौट रही थी… और उसके साथ उसके माता-पिता की सांसें भी।
आज, वही बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौटी—एक नई जिंदगी के साथ।
बच्ची के माता-पिता भावुक होकर बोले—
“हमने तो अपनी बच्ची को खो दिया था… लेकिन यहां उसे नया जीवन मिला है। ये अस्पताल हमारे लिए भगवान से कम नहीं है…”
यह सिर्फ एक इलाज नहीं… बल्कि मानवता, समर्पण और सेवा का एक जीवंत उदाहरण है।
उक्त जानकारी श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के प्रबंधक नवल वर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...