Blog

सनातन धर्म व साधु-संतों के अपमान पर भड़का संत समाज, रायगढ़ निवासी भावेश मिश्रा पर FIR दर्ज

धर्म विरोधी गतिविधियों को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा” — पेंडरवा धाम गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज

रायगढ़। सनातन धर्म, साधु-संतों एवं देवी-देवताओं के कथित अपमान को लेकर रायगढ़ निवासी भावेश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद संत समाज और सनातन संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले पर पेंडरवा धाम के गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म, साधु-संतों और देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, समाज को ऐसे तत्वों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज ने कहा कि सनातन धर्म भारत की संस्कृति और आस्था का आधार है तथा इसके विरुद्ध अपमानजनक गतिविधियां समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल प्रशासन तक पहुंचानी चाहिए ताकि कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो सके।

उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से सामाजिक एकता बनाए रखते हुए अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को आहत करने वाली गतिविधियों को समाज स्वीकार नहीं करेगा।

संत समाज एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...