Blog

रायगढ़ में 51 फीट कांस्य हनुमान प्रतिमा का भूमि पूजन: 7 मई के भव्य भंडारे में सर्वसमाज से शामिल होने की अपील

अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर रायगढ़ में धार्मिक उत्साह, ओपी चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पहल

रायगढ़। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक सौभाग्य के बाद देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना हुआ है। इसी कड़ी में रायगढ़ शहर में 51 फीट ऊंची कांस्य हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कदम बताया जा रहा है। यह भूमि पूजन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा के ऊर्जावान विधायक ओपी चौधरी के करकमलों से संपन्न होने जा रहा है, जिसे रायगढ़ जिले के लिए खुशियों और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा ने कहा कि हनुमान जी की विशाल प्रतिमा स्थापना से रायगढ़ शहर धार्मिक पहचान के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। वहीं संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

संगठन के पदाधिकारी हिमांशु चौहान, परमजीत सिंह भाटिया, सुमित पटेल, लक्ष्मण गुप्ता एवं अंतर्यामी होता सहित सभी सदस्यों ने 7 मई को आयोजित होने वाले भव्य महाभंडारे में सर्वसमाज से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रायगढ़ की धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का ऐतिहासिक अवसर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...