Blog

ऊर्जावान युवा चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी, हिमांशु चौहान बने अनुसूचित जाति रायगढ़ विधानसभा प्रभारी

भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, हिमांशु चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान युवा नेता हिमांशु चौहान को अनुसूचित जाति रायगढ़ विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों एवं साथियों में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के बाद उन्हें लगातार शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं।

सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हिमांशु चौहान को भाजपा का समर्पित एवं कर्मठ युवा चेहरा माना जाता है। उनके नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके साथियों ने कहा कि संगठन ने एक मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर युवाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु चौहान अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा अनुसूचित जाति समाज के हित में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर हिमांशु चौहान ने भाजपा संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...