Blog

सनातन सत्य मार्ग को मिटाना असंभव, समय आने पर पूरी दुनिया करेगी सम्मान — श्याम गुप्ता

अलग पंथ और विचारधाराएं बनीं, लेकिन सनातन धर्म आज भी प्रकृति और सत्य का आधार — श्याम गुप्ता

रायगढ़ / प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव Shyam Gupta ने कहा कि समय के साथ लोगों ने अपने आप को अलग दिखाने और अपनी अलग टीम या पहचान बनाने के प्रयास किए, जिसके कारण पुरातन सनातन परंपरा से कई धर्म और पंथ अस्तित्व में आए। लेकिन सनातन धर्म प्रकृति पूजा, मानवता और भगवान द्वारा बनाए गए सत्य मार्ग से जुड़ा हुआ है, जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की वह प्राचीन पद्धति है, जो प्रकृति, सेवा, प्रेम और विश्व कल्याण का संदेश देती है। यही कारण है कि हजारों वर्षों बाद भी इसकी महत्ता बनी हुई है और आने वाले समय में दुनिया फिर से सनातन धर्म के सत्य मार्ग का खुलकर सम्मान करेगी।

श्याम गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति ने हमेशा मानव समाज को एकता, आध्यात्मिक चेतना और प्रकृति संरक्षण की सीख दी है। सत्य कभी समाप्त नहीं होता और समय के साथ उसकी शक्ति और अधिक बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी सनातन मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि