Blog

सारंगढ़ जिला निर्माण के जननायक जैसे धारण गुप्ता और संजय चौहान को मिलेगा सम्मान

सारंगढ़ को जिला बनाने पदयात्रा करने वाले संघर्षशील साथियों को प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़ / सारंगढ़। सारंगढ़ को जिला बनाने की ऐतिहासिक मांग को लेकर जनहित में सारंगढ़ से रायपुर तक पदयात्रा करने वाले प्रमुख सूत्रधार धरण गुप्ता और संजय चौहान के योगदान को अब लोग खुलकर याद कर रहे हैं। सारंगढ़ जिला निर्माण की लड़ाई में उनके संघर्ष और समर्पण को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि सारंगढ़ की जनता को यह जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि जिला निर्माण आंदोलन में इन दोनों समाजसेवियों की भूमिका बेहद अहम रही है जो कहीं न कहीं भूपेश बघेल जी के सरकार में सारंगढ़ को जिला बनाने के लिए बेहद आकर्षित किया है जो जनहित के सैल्यूट के पात्र है

उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेलl तक सारंगढ़ की मांग को मजबूती से पहुंचाने के लिए धारण गुप्ता और संजय चौहान ने सारंगढ़ से रायपुर तक पदयात्रा कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके संघर्ष और समर्पण की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने दोनों समाजसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत जल्द प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा धारण गुप्ता और संजय चौहान का सम्मान किया जाएगा, ताकि समाजहित और क्षेत्रहित में कार्य करने वाले लोगों को नई पीढ़ी प्रेरणा के रूप में देख सके।

उन्होंने कहा कि सारंगढ़ जिला बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है और इसके पीछे अनेक लोगों का संघर्ष रहा, जिनमें धारण गुप्ता और संजय चौहान का नाम भी प्रमुख रूप से लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...