Blog

सिंदूर पार्क बना रायगढ़ की नई पहचान, विकास को अब लोग महसूस कर रहे हैं…बलबीर शर्मा

ओ. पी. चौधरी की दूरदर्शी सोच से शहर को मिला हरियाली और खुशियों का खूबसूरत उपहार

रायगढ़ /वित्त मंत्री रायगढ़ के लाड़ले विधायक ओपी चौधरी के जनहितकारी प्रयासों और दूरदर्शी सोच से रायगढ़ शहर को एक और सुंदर सौगात “सिंदूर पार्क” के रूप में मिली है। यह पार्क अब केवल घूमने-फिरने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों की मुस्कान, युवाओं की ऊर्जा, बुजुर्गों की शांति और परिवारों की खुशियों का नया केंद्र बन चुका है।

हरियाली और आकर्षक वातावरण से सजा यह पार्क शहर को नई पहचान देने का कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में जब शहरों में भागदौड़ और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में आम नागरिकों के लिए इतनी सुंदर, व्यवस्थित और शांत जगह उपलब्ध कराना वास्तव में सराहनीय पहल मानी जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा वरिष्ठ नेता बलबीर शर्मा ने कहा कि रायगढ़ अब सिर्फ विकास की बातें नहीं करता, बल्कि विकास को महसूस भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओ. पी. चौधरी जी का यह प्रयास दर्शाता है कि विकास केवल बड़ी इमारतों और योजनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि लोगों के जीवन में खुशियाँ और सुकून जोड़ना ही वास्तविक विकास है।

स्थानीय नागरिकों में भी सिंदूर पार्क को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे रायगढ़ की शान और आने वाले समय की नई पहचान बता रहे हैं। शहरवासियों का मानना है कि इस प्रकार की जनहितकारी पहलें रायगढ़ को आधुनिक, सुंदर और रहने योग्य शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...