Blog

“राष्ट्र पहले की भावना ही भारत की असली ताकत”

धर्म-पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानना समय की मांग – श्याम गुप्ता

रायगढ़।
“भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता है। यहां अनेक धर्म, पंथ और विचारधाराओं के लोग रहते हैं, लेकिन जब बात राष्ट्रहित की आती है तो हर भारतीय का पहला धर्म राष्ट्र होना चाहिए।” यह विचार प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश की रक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता के लिए भारत के धर्म और पंथ के लोगों ने मिलकर योगदान दिया है। भारत की शक्ति उसकी राष्ट्रीय चेतना में बसती है, जहां अलग-अलग आस्थाओं के बावजूद लोग “राष्ट्र पहले” की भावना को सर्वोपरि मानते हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को बांटने वाली राजनीति और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रीय चिंतन को मजबूत करने की आवश्यकता है। देश तभी आगे बढ़ेगा जब हर नागरिक अपने धर्म और पंथ के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम” और सर्वधर्म समभाव का संदेश देती आई है। आज जरूरत इस बात की है कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन सकें।

श्याम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच ही भारत को विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है और यही सच्चा राष्ट्रीय धर्म भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...