Blog

“राष्ट्रपति पुरस्कार के बाद फिर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, अलीशा अंसारी बनीं ‘माई भारत युवा आइकॉन’”

लाखों बेटियों की प्रेरणा हैं अलीशा अंसारी, युवा नेतृत्व और सामाजिक सेवा का मिला राष्ट्रीय सम्मान”

रायगढ़। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा समाजसेवी अलीशा अंसारी को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पुनः ‘माई भारत युवा आइकॉन’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट युवा नेतृत्व, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण माना जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने अलीशा अंसारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अलीशा अंसारी ने अपने समर्पण, मेहनत और सेवा भावना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की युवाशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि अलीशा उनके परम मित्र नौसाद अंसारी की सुपुत्री तथा मित्र फारुख अंसारी की भतीजी हैं। जब अलीशा को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत भारत सरकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ था, तभी उन्होंने कहा था कि “अलीशा आने वाले समय में लाखों बेटियों के लिए आदर्श बनेंगी।” आज उनका यह कथन पूर्णतः सत्य साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अलीशा अंसारी की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि दृढ़ संकल्प, समाज सेवा और सकारात्मक नेतृत्व के माध्यम से युवा देश और समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी समाज और राष्ट्र की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें।प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से अलीशा अंसारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🏆🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...