Blog

“कलयुग में सनातन शक्ति का साक्षात प्रमाण बने परचा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज — श्याम गुप्ता”

“भक्त सामने बैठते ही बता देते हैं उनकी समस्या, पेंड्रवा के पहाड़ी हनुमान धाम में उमड़ रही देशभर से आस्था”

पेंड्रवा/शक्ति। सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम इन दिनों पेंड्रवा शक्ति जिले स्थित पहाड़ी हनुमान जी मंदिर धाम में देखने को मिल रहा है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु गुरुदेव Ajay Upadhyay के दिव्य दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों का दावा है कि महाराज जी उनके सामने बैठते ही उनकी समस्याओं, परेशानियों और जीवन की परिस्थितियों को बिना बताए ही स्पष्ट कर देते हैं, जिससे श्रद्धालु आश्चर्यचकित और भावविभोर हो जाते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव Shyam Gupta ने कहा कि कलयुग में जहां लोग सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं पर प्रश्न उठाते हैं, वहीं गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज का दिव्य कार्य सनातन धर्म की शक्ति, सत्यता और जीवंत परंपरा का प्रमाण प्रस्तुत कर रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि लोगों का विश्वास आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति की जड़ों से लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज केवल दिव्य दरबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राम कथा, हनुमान भक्ति और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं। उनके प्रयासों से युवा पीढ़ी धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मूल्यों से जुड़ रही है तथा समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार हो रहा है।

पहाड़ी हनुमान धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भक्तों का मानना है कि हनुमान जी की कृपा और गुरुदेव की साधना से उन्हें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन की समस्याओं से संघर्ष करने की नई शक्ति मिल रही है।

**श्याम गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट स्वरूप है, जिसे गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज जैसे संत निरंतर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि