Blog

कोड़ातराई में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी विकास को नई गति

भाग्यवती डोल नारायण नायक एवं संदीप पंडा के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, क्षेत्रवासियों में उत्साह

रायगढ़। ग्राम पंचायत कोड़ातराई में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण नायक एवं मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोड़ातराई के सरपंच मृत्युंजय सिंह, जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान, महामंत्री खिदेश्वर गुप्ता, खीर सागर नायक, शशि भूषण नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी नायक, अमित श्रीवास, जनपद सदस्य खितेश्वर सिदार,साइराज, दिनेश चौहान, राजेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राम प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को प्रदर्शित किया। उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम का समापन विकास एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने आगामी समय में और अधिक विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

“विकास की रफ्तार बनी पहचान, कोड़ातराई में करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...