Blog

रायगढ़ की बेटी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र की धरती पर रचा इतिहास

भारत उत्सव 2026 में रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

रायगढ़। शहर के टीवी टावर फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती कामिनी पटेल की पुत्री कुमारी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भारत उत्सव 2026 डांस, ड्रामा एंड वोकल फेस्टिवल में शानदार उपलब्धि हासिल कर रायगढ़ शहर का मान बढ़ाया है।
16 से 22 मई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए सैकड़ों कलाकारों ने नृत्य, नाट्य, गीत एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस आयोजन में रायगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी काव्या पटेल ने नृत्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
विदित हो कि काव्या पटेल सेंट टेरेसा स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नृत्य एवं संगीत में विशेष रुचि है और वे बाल्यकाल से ही कला साधना में निरंतर सक्रिय रही हैं।
बेटी की इस सफलता पर उनकी माता श्रीमती कामिनी पटेल ने काव्या की मेहनत, लगन एवं प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
काव्या की इस उपलब्धि से परिजनों, विद्यालय परिवार एवं नाते-रिश्तेदारों में खुशी और उत्साह का माहौल है। रायगढ़वासियों ने भी इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...