Blog

रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर सेवा का अनूठा आयोजन, दिनभर बांटा गया रूह अफजा ठंडा

“जनसेवा ही सबसे बड़ा उत्सव” : ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया सेवा कार्य

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक O. P. Choudhary के जन्मदिवस को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बड़े उत्साह, सेवा भावना और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के बीच रूह अफजा ठंडा वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया, जिला महामंत्री साहिल मनिहार, जिला महामंत्री सतनाम सिंह, जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष शेरु खान, जिला मंत्री सुंदर सिंह बल, मीडिया प्रभारी रईस अंसारी, जिला मंत्री सलमा बेगम, प्रदेश हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहरून निशा, मंडल अध्यक्ष जफर मलिक, महामंत्री राकेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह गुजराल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हैदर राजा खान, वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह भाई, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह बग्गा, सरबजीत सिंह, तरनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, विराट सिंह, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ओ.पी. चौधरी का जीवन जनसेवा, विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा है, जिससे वे जनता के बीच विशेष लोकप्रियता रखते हैं।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

“वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पेश की सेवा की मिसाल, 10 घंटे चला ठंडा वितरण अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ