Blog

पुसौर में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मानी मोहित सतपथी

पुसौर। पुसौर अंचल के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के नेतृत्व में नगर पंचायत पुसौर में 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के मूर्त रूप लेने से पुसौर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि पुसौर अंचल के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सपनों को साकार करने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विद्यार्थियों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नालंदा परिसर में आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल अध्ययन संसाधन, हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा, समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं की उपलब्धता, विशाल अध्ययन कक्ष तथा शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में ही उत्कृष्ट अध्ययन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
मानी मोहित सतपथी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अक्सर संसाधनों की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नालंदा परिसर के निर्माण से ऐसे विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त होंगे तथा वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह परिसर वरदान साबित होगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। नालंदा परिसर जैसी योजनाएं युवाओं को ज्ञान, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मानी मोहित सतपथी ने कहा कि यह परियोजना न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। आने वाले समय में पुसौर का नालंदा परिसर विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगा और अनेक युवा यहां से प्रेरणा लेकर अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण पुसौर अंचल के विद्यार्थियों को यह ऐतिहासिक सौगात प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि