Blog

“पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज के सानिध्य से प्रभावित हुए श्रद्धालु, श्याम गुप्ता ने बताया अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव”

पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में उमड़ रही श्रद्धा, बाबा अजय उपाध्याय महाराज के मार्गदर्शन से लोगों को मिल रहा समाधान”

शक्ति। पेंड्रवा शक्ति जिले के प्रसिद्ध पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, रायपुर से युवा भाजपा नेता एवं कसडोल के सरपंच कपिल जी, तथा जिला सरपंच संघ रायगढ़ के अध्यक्ष हिमांशु चौहान दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं के अनुसार, बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने कपिल जी की जिज्ञासाओं और समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अनुभव से वे काफी प्रभावित हुए। उपस्थित लोगों ने बाबा जी के आध्यात्मिक ज्ञान और व्यक्तित्व की सराहना की।

इस अवसर पर श्याम गुप्ता ने कहा कि जब से उनका परिचय बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से हुआ है, तब से वे उन्हें अपना आध्यात्मिक मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा से उनके परिचित अनेक लोग भी बाबा जी के सानिध्य में पहुंचकर आध्यात्मिक परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा जी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें सकारात्मक दिशा और समाधान के उपाय बताते हैं। इसी कारण दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिलता है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि समाज में बढ़ती तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच आध्यात्मिक मार्गदर्शन लोगों को आत्मविश्वास, मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सेवा, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम आज क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक बन चुका है, जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ