Blog

*नशा मुक्ति अभियान: पुलिस टीम ने जामगांव में ग्रामीणों के साथ एमएसपी प्लांट के कर्मचारियों और वाहन चालकों को किया जागरूक*

*01 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज, दिनांक 01/10/2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के जामगांव स्थित MSP प्लांट में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक रामकिंकर यादव ने किया, जिन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता और इसके दूरगामी प्रभावों पर बल दिया।
निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान प्रमुख रूप से यह बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के जीवन को अंधकार में धकेल देता है, और इसे रोकने के लिए जनसहयोग और सामुदायिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति के लिए व्यक्तिगत संकल्प के साथ इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नशा का सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि कानूनी समस्याएं भी पैदा करता है, जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, जो कई दुर्घटनाओं का कारण बनता है।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा और थाना प्रभारी यातायात पुलिसकर्मियों ने शराब सेवन कर वाहन चलाने के खतरों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शराब के सेवन से वाहन चलाने की क्षमता में कमी आती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, उन्होंने कानून का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में प्रधान आरक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक बिहारी एक्का, आरक्षक महेंद्र सिंह बिंझवार, जसपाल शर्मा, और मनीष मिंज ने भी भाग लिया और अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ