Blog

विंटेज रोल्स-रॉयस में पहुंची ट्रॉफी, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच BBPL का भव्य आगाज़

बिलासपुर। शहर में क्रिकेट और संस्कृति के संगम का शानदार नजारा उस समय देखने को मिला जब 4 जून से बहुप्रतीक्षित बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL) का भव्य शुभारंभ उत्साह, उमंग और शानदार आयोजनों के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक से मिनी स्टेडियम, गांधी चौक तक निकाली गई आकर्षक ट्रॉफी रैली ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

रैली की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि BBPL की चमचमाती ट्रॉफी को एक विंटेज रोल्स-रॉयस कार में लाया गया। वहीं क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के डुप्लीकेट कलाकारों की मौजूदगी ने क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह भर दिया। अपनी अनोखी शैली और हास्य प्रस्तुति से पप्पू पटाका ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मिनी स्टेडियम पहुंचने के बाद उद्घाटन समारोह का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। धर्ना सी, सृजा सी, सृष्टि दत्ता, सुदीपा दास, ऐश्मिता बरुई एवं अन्विक्षा बरुई द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह को यादगार बना दिया।

इसके पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच BBPL ट्रॉफी का भव्य अनावरण (ट्रॉफी रिवील) किया गया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस गरिमामय अवसर पर शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इनमें प्रवीन झा, डॉ. प्रदीप घोष, मनवेन्द्र नाथ चटर्जी, सुब्रत बनर्जी, डॉ. रघुनाथ भट्टाचार्य, डॉ. भारती भट्टाचार्य, नमिता घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, केतन सुतारिया, संजय दुबे, डॉ. चरणजीत सिंह गंभीर, सिद्धार्थ भट्टाचार्य एवं बी.सी. गोलदार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री चंदन गांगुली, डॉ. प्रशांत चक्रवर्ती, श्रीमती सुमिता दासगुप्ता एवं श्रीमती सुमेला चटर्जी द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह के बीच टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का शुभारंभ हुआ। आगामी दिनों में होने वाले रोमांचक मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL) का यह भव्य आगाज़ न केवल खेल प्रेमियों के लिए उत्सव साबित हुआ, बल्कि शहर के खेल एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में एक यादगार अध्याय भी जोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि