Blog

सनातन सेवा और आध्यात्मिक साधना का सम्मान: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया परचा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज का अभिनंदन

पेंड्रवा शक्ति। पेंड्रवा शक्ति जिले के प्रसिद्ध पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम के संत एवं परचा वाले बाबा के नाम से विख्यात गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने बाबा जी द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण, मानव कल्याण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज आध्यात्मिक साधना एवं हनुमान जी की कृपा से प्राप्त सिद्धियों का उपयोग जनकल्याण, धर्म जागरण और लोगों को सही मार्गदर्शन देने में कर रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सेवा भाव को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संत समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं, जो अपने जीवन को लोकमंगल और मानव सेवा के लिए समर्पित करते हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए बाबा गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज ने इसे भगवान हनुमान जी की कृपा तथा श्रद्धालुओं के स्नेह और आशीर्वाद का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव सनातन धर्म की महिमा का प्रसार करना और मानवता की सेवा करना है।

इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व महिला आयोग सदस्य शीला तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक, धर्मप्रेमी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने बाबा जी को मिले सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और समाज सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया।

कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा जी के उज्ज्वल कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि