Blog

जनहित की कलम को मिला सम्मान: सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार श्याम गुप्ता हुए सम्मानित

प्रेस रिपोर्टर क्लब के 21वें स्थापना दिवस पर प्रदेशभर के पत्रकार सम्मानित, श्याम गुप्ता को उत्कृष्ट लेखन एवं समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब के 21वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस का आयोजन बिलासपुर स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव तरुणधर दीवान, प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए उन पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जनहित, सामाजिक सरोकारों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता को जनहित में बेहतरीन लेखन एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए कुलसचिव तरुणधर दीवान द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर कुलसचिव तरुणधर दीवान ने श्याम गुप्ता के जनहितकारी लेखन, सामाजिक जागरूकता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर रायगढ़ जिला इकाई, संभाग एवं प्रदेश प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार तथा उनके मित्रगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्याम गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह सम्मान न केवल श्याम गुप्ता की पत्रकारिता और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि जनहित में सकारात्मक लेखन करने वाले पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...