Blog

जनहित की आवाज को मिलेगी नई मजबूती : विभूति प्रधान बने प्रेस रिपोर्टर क्लब के पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष

पुसौर/रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के विस्तार एवं जनहित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में सामाजिक कार्यकर्ता विभूति प्रधान को प्रेस रिपोर्टर क्लब का पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जहां विभूति प्रधान को क्लब की आईडी प्रदान कर शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि विभूति प्रधान लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज की समस्याओं को लेकर उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विभूति प्रधान ने कहा कि वे प्रेस रिपोर्टर क्लब के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे तथा पत्रकारिता और समाजसेवा के माध्यम से जनहित के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभूति प्रधान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

“जनहित की आवाज बनेगी बुलंद, पुसौर में विभूति प्रधान के नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब होगा और अधिक मजबूत।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...