Blog

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी”

रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर एकताल ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी ली गई।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंधे, रायगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश शोध नीति सह-प्रभारी हिमांशु चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अग्नि पांडा, महिला मोर्चा नेत्री एवं मंडल मंत्री प्रमिला सिदार तथा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल चौहान सहित प्रेस रिपोर्टर कल्ब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों के लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी प्राप्त की साथ ही एकताल बस्ती मोहल्ले के तालाब को ऐतिहासिक सौंदर्य के साथ बनाने वाले सरपंच हिमांशु चौहान नेतृत्व को अतिथियों द्वारा बेहद प्रसंसा किया गया साथ ही मनरेगा योजना में काम करने वाली महिलाओं पुरषों ने खुलकर 125 दिनों के काम मिलने पर मोदी जी सरकार की तारीफ की साथ ही ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...