Blog

जिले में बदमाशों की सघन जांच अभियान शुरू : “बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, त्यौहार के समय शिकायत आने पर होगी कड़ी कार्रवाई”*

*07 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में त्यौहारों के पहले बदमाशों की सघन जांच का वृहद अभियान जिले भर में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत कल सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने निगरानी, गुंडा और माफिया बदमाशों को तलब किया। थाना प्रभारियों ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की और उन्हें आगामी त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने से बचने के सख्त हिदायत दी गई ।
थाना प्रभारियों ने बदमाशों को स्पष्ट रूप से चेताया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विवाद या असामाजिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों को यह भी कहा गया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो या किसी से विवाद की आशंका हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उचित समाधान निकाला जा सके। पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा या आपसी झगड़ों से दूर रहने की सलाह दी। थाना प्रभारियों ने आगाह किया कि पुलिस की पैनी नजर उनके हर गतिविधियों पर रहेगी और त्यौहार के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही है । यह भी समझाया गया कि त्यौहारों का समय शांति और सौहार्द्र का होता है, जिसमें जनता की सुरक्षा और शांति भंग करने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में जांच के दौरान *कल 42 गुण्डा, 47 निगरानी तथा 11 माफी बदमाशों की जांच* की गई थी, आज भी थाना प्रभारियों ने बदमाशों को थाने तलब किया । बदमाशों की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...