Blog

किसान हित की आवाज बने लल्लू सिंह, जनसेवा और संघर्ष के लिए सम्मानित किए जाने की मांग : श्याम गुप्ता

किसान और जनता के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया’ – लल्लू सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व को प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने सराहा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जब भी किसान और जनहित के मुद्दों की बात होती है, तो एक नाम लोगों की जुबान पर प्रमुखता से आता है, वह है लल्लू सिंह। किसान हितों और जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले लल्लू सिंह अपने संघर्षशील और जनसेवी व्यक्तित्व के कारण जिले में अलग पहचान रखते हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस से जुड़े रहने के बावजूद किसान और जनहित के मुद्दों पर मुखर रुख अपनाने के कारण उन्हें कई बार पार्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ा और निलंबन जैसी कार्रवाई भी झेलनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाने से कभी समझौता नहीं किया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने कहा कि लल्लू सिंह ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर किसानों और आम जनता की आवाज बनने का कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और किसान हित में किए गए उनके संघर्ष, सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।

श्याम गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की समस्याओं को उठाने का साहस रखते हैं। उन्होंने लल्लू सिंह के जनसेवा और किसान हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...