Blog

शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

नवीन शाला प्रबंधन समिति का हुआ गठन

पिथौरा। शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा व तिलक अभिनंदन कर किया गया ।
इस दरमियान विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया एवं कॉपी पेन व पेंसिल सेट अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया ।
शाला प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के सरपंच खेदूराम पटेल थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद भगत राम पटेल ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में अनार सिंह ठाकुर, हेमंत खुटे, विजय शंकर साहू व भूषण यादव ने अपनी उपस्थिति दी
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान पाठक हितेश पटेल ने पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य शासन की योजनाओं का विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
मुख्य अतिथि खेदूराम पटेल ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु अपील करते हुए शिक्षा में सक्रिय भागीदारी हेतु विशेष योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भगत राम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षकों का सम्मान करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने शाला प्रवेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण,संस्कार,अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का केंद्र है।
शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के समाप्ति पश्चात नवीन समिति का गठन: शासन के निर्देशानुसार पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
नवनिर्वाचित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है –
अध्यक्ष: ओमिन यादव
उपाध्यक्ष: भगवती यादव
सदस्यगण: अम्बिका ध्रुव, महेश्वरी ध्रुव, शीतल दीवान, नरोत्तम दीवान, प्रेमचंद कोसले, उमेश यादव, गोसाईं राम ध्रुव, युधिष्ठिर ध्रुव
पंचायत प्रतिनिधि: गोपाल दीवान
शिक्षाविद्: भगतराम पटेल
शिक्षक संयोजक: संतोष कुमार साहू
सचिव: हितेश पटेल
बैठक एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश यादव,गोपाल दीवान, छमन लाल दीवान, भूषण लाल यादव , नंद कुमार, रेखराम ध्रुव, भगवती, सुमन,अनुसुइया, शीतल, अम्बिका ध्रुव , महेश्वरी ध्रुव, यशोदा ध्रुव, सगनी बाई सहित बड़ी संख्या में पालक , जनप्रतिनिधि एवं स्कूल स्टाफ के संतोष साहू, घनश्याम ठाकुर व दिलीप कुमार पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शा.उच्च प्राथमिक शाला के संस्था प्रमुख हेमंत खुटे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...