Blog

नौगई हत्याकांड में सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, राजपूत करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

“न्याय लेकर रहेंगे” : नौगई हत्याकांड को लेकर राजपूत करणी सेना का हुंकार, नार्को टेस्ट और निष्पक्ष जांच की मांग

नौगई। नौगई हत्याकांड को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह लड़ाई केवल तीन परिवारों की नहीं, बल्कि न्याय, सत्य और समाज के विश्वास की लड़ाई है।

करणी सेना ने मांग की है कि नौगई हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए तथा मामले से जुड़े संदिग्धों का नार्को टेस्ट भी कराया जाए, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए श्री राजपूत करणी सेना हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

करणी सेना ने स्पष्ट किया कि अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और न्याय मिलने तक आंदोलन थमेगा नहीं। संगठन ने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...