Blog

पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर पहुंचीं SDOP  वर्षा मिश्रा पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से लिया आशीर्वाद

गुरुदेव की महिमा अपरंपार, आशीर्वाद पाकर आत्मिक शांति का अनुभव हुआ : SDOP वर्षा मिश्रा

रायगढ़। SDOP  वर्षा मिश्रा पेंडरवा पहाड़ी स्थित भगवान हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संत पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। भारत में हनुमान मंदिर श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं तथा मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

इस अवसर पर SDOP वर्षा मिश्रा  ने कहा कि “गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। गुरुदेव की महिमा अपरंपार है और उनके सानिध्य में आकर मन को अद्भुत शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।”

उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सेवा भावना का संचार करता है। पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर में दर्शन एवं गुरुदेव के सानिध्य ने उन्हें आध्यात्मिक रूप से गहराई से प्रभावित किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि