Blog

रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*

*8 अक्टूबर, रायगढ़* ।
साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शासकीय अधिकारीगण, कॉलेज छात्र-छात्राओं और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, देर रात रामलीला मैदान में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु साइबर सेल और समाजसेवी संस्था दिव्य शक्ति समूह के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसमूह को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “साइबर अपराधों से बचने का सबसे सशक्त उपाय जागरूकता है। एक जागरूक नागरिक कभी भी साइबर अपराधियों के जाल में नहीं फंसेगा।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा और #Cyber_subah अभियान से जुड़ें और #Cyber_subah के मैसेज को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स (जैसे फ्रेंड्स ग्रुप, कॉलोनी ग्रुप, सामाजिक ग्रुप ऑफिस ग्रुप और अन्य) के माध्यम से जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समाज के हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।

कार्यक्रम में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय ने उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाया और बताया कि कैसे अनजान कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी या बैंकिंग विवरण साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

इस मौके पर डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीसीपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव और दिव्य शक्ति समूह की ज्योति अग्रवाल, कविता बेरीवाल, सुमन सेरावगी, मनीषा वर्मा, चंद्रकांत पंजाबी, राजेश अग्रवाल सहित रामलीला समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने बड़े उत्साह से रामलीला देखने आए व्यक्तियों और आसपास के दुकान एवं राहगीरों में करीब 1000 नग साइबर जागरूकता पाम्पलेट्स का वितरण किया गया और उपस्थित जनसमूह को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

महिला सेल प्रभारी मंजू मिश्रा और साइबर सेल की पूरी टीम ने भी इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान