Blog

पूर्व विधायक स्व. रोशन अग्रवाल के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, करणी सेना जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने किया रक्तदान

रोशन भैया आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन और व्यक्तित्व रायगढ़ के लिए ऐतिहासिक है’ : पिंटू सिंह

रायगढ़। पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशन अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने रक्तदान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।

रक्तदान के बाद पिंटू सिंह ने कहा, “जन नेता स्व. रोशन अग्रवाल जी भैया भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन, जनसेवा के प्रति समर्पण और रायगढ़ जिले के विकास को लेकर उनकी सोच ऐतिहासिक रही है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने समाज सेवा और जनहित के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।”

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। स्व. रोशन अग्रवाल के जन्मदिवस पर रक्तदान कर उनके जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित लोगों ने स्व. रोशन अग्रवाल को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...