Blog

दस दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन, आचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़। एकल अभियान, भाग उत्तर छत्तीसगढ़ एवं अंचल रायगढ़ में दस दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन संच घरघोड़ा ग्राम ढोरम (गोठान) में 15 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात ब्रम्ह नाद, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा का पाठ कर उपस्थित सभी अतिथियों का प्रभु श्रीराम का भगवा गमछा से स्वागत किया गया। अंचल अभियान प्रमुख द्वारा सभी अतिथियों का परिचय दिया गया l कार्यक्रम का उद्देश्य पंच मुखी शिक्षा के माध्यम से गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने वाले आचार्यों को प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

अभ्यास वर्ग में एकल विद्यालयों के आचार्यों को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षण पद्धति, संस्कार शिक्षा, ग्राम विकास, संगठनात्मक कार्य तथा सामाजिक जागरूकता संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में खेल खेल एवं नाच गाना के माध्यम से बच्चों को कैसा पढ़ाया जायेगा उसका सुंदर प्रदर्शन किया जिसकी समस्त अतिथियों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई

कार्यक्रम में एकल अभियान के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। दस दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से आचार्यों के ज्ञान एवं कौशल का विकास कर उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में बेहतर कार्य करने के लिए तैयार किया गया।

समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को गणवेश के कपड़े साड़ी और कुर्ता पजामा के साथ भगवा गमछा देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एकल अभियान के सभी सेवा व्रती कार्यकर्ताओं, संभाग प्राथमिक शिक्षा सचिव राजीव कुमार दुबे, अंचल अध्यक्ष मनबोध बेहरा, संस्कार शिक्षा अध्यक्ष धनराज शर्मा, अंचल प्रभारी राजेंद्र विश्वकर्मा, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी झरिया सर, पूर्व बी ई ओ सिंह सर, सरपंच विमला भगत, स्नेहलता शर्मा, राजू मिश्रा, सिरोत्तम चौहान, ऋषि बेहरा एवं ग्राम वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...