Blog

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

किलकिला संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला कुनकुरी में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा अभिभावकों को बच्चों की नियमित शिक्षा और विद्यालय से जुड़ाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं विद्यार्थियों के अभिनंदन के साथ हुई। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ से तथा मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह और आत्मीयता का भाव दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने एवं उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्राम कुनकुरी के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं ग्रामीणजनों की विशेष उपस्थिति रही। सरपंच क्रांति सिदार, उपसरपंच अन्थरेश एक्का, पंच राधा सिदार, पंच सरोज तथा ग्राम सचिव धनीराम लकड़ा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधान अध्यापक शोभना सिदार एवं अमृत लाल एक्का सहित समस्त विद्यालय परिवार, उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित यह शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...