Blog
ग्राम पैर में माँ दुर्गा विसर्जन धूमधाम से संपन्न
बांका : आज दिनांक 12 अक्टूबर की संध्या में प्रखंड भूरिया के अंतर्गत ग्रामीणों ने बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन संपन्न किया। यह पवित्र आयोजन पूरे गाँव में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा के समाप्त होने पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए भव्य जुलूस निकाला, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद जलाशय में विधिवत विसर्जन किया।
आई आई सी न्यूज नेशन: भास्कर गिरी एवं संगीत गोस्वामी।



