Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब लैलूंगा ब्लॉक का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए गए आईडी कार्ड

पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की मजबूती का संकल्प, लैलूंगा में प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लैलूंगा/रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साहू, प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश जी,पिंगल बघेल संभाग सचिव, प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान एवं उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया,धनी मुनि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में सतनाम भवन, लैलूंगा में प्रेस रिपोर्टर क्लब लैलूंगा ब्लॉक का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने संगठन की मजबूती, निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में नीलाम्बर पटेल को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रायगढ़ एवं ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा, धर्मेंद्र बानी को जिला सहसचिव, डोलनारायण पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश कुमार पटेल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राकेश कुमार चौधरी को ब्लॉक सचिव, रवि किरण घोघरे को ब्लॉक सहसचिव, सुरेश प्रसाद गुप्ता को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार टंडन को ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, चित्रलेखा पटेल को ब्लॉक सदस्य तथा रीमा बानी को ब्लॉक उपाध्यक्ष के दायित्व सौंपे गए।

समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रेस रिपोर्टर क्लब के अधिकृत आईडी कार्ड प्रदान किए गए तथा उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता एवं पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब को और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी संगठन बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...