Blog

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में मेहुल कुमार साहू का स्वर्णिम प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ बनी चैंपियन

रायगढ़ मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशन तथा मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में नया रायपुर के दावड़ा यूनिवर्सिटी परिसर में 25 से 30 जून तक 11वीं मिनी गोल्फ राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चैंपियन रही। राज्य टीम में शामिल रायगढ़ जिले के मेहुल कुमार साहू ने मिनी गोल्फ के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है । जो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में कोंडागांव जिले में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
विजेताओं को अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के सीईओ चिन्मय दावड़ा थे ।इस आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत खूंटे ने बताया कि प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की गई। इसमें नॉकआउट, स्ट्रोक एवं स्पीड स्पर्धाओं के अंतर्गत टीम इवेंट, सिंगल, डबल एवं मिक्स डबल्स इवेंट आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह में थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विदित है कि खिलाड़ी मेहुल कुमार साहू को छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है ।छत्तीसगढ़ मिनी गोल्फ संघ के सचिव भूपेंद्र प्रसाद जी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...