Blog

एकल विद्यालय के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस आचार्यों को मिला राष्ट्र निर्माण का प्रेरक मार्गदर्शन

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों का तिलक-चंदन से हुआ स्वागत, शिक्षा, संस्कार और सेवा भाव पर दिया विशेष संदेश

रायगढ़। एकल अभियान के एकल विद्यालयों के आचार्यों के लिए आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्माननीय भैया श्याम कुमार गुप्ता (प्रांतीय सचिव, प्रेस रिपोर्टर क्लब), भाई हिमांशु चौहान (अध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ एवं अध्यक्ष जिला सरपंच संघ) तथा भाई परमजीत भाटिया (उपाध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर क्लब) का अभियान कार्यालय में आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने तिलक-चंदन लगाकर एवं आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, माता सरस्वती एवं श्रीराम दरबार के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर भैया श्याम कुमार गुप्ता, भाई हिमांशु चौहान तथा एकल अभियान के संभाग शिक्षा सचिव राजीव कुमार दुबे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आचार्यों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि एकल विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभावना के संवर्धन का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम में अंचल संस्कार शिक्षा अध्यक्ष धनराज शर्मा, अंचल मीडिया प्रभारी पिंगल बघेल, मातृ शक्ति दीदी स्नेहलता शर्मा तथा दीदी मालती शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं आचार्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके सफल संचालन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...