Blog

छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री से तत्काल सुधार की मांग

“बारिश में सड़क नहीं, गड्ढों पर चल रही जनता” — पिंटू सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

Jiरायगढ़। स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर प्रदेश की जर्जर सड़क व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिंटू सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई मार्गों पर आवागमन कठिन हो गया है और रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि खराब सड़कों का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और रोज़मर्रा के कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री से मांग की कि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पिंटू सिंह ने कहा कि जनता सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा की हकदार है। सरकार को सड़क व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...