Blog

प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

नई जिम्मेदारी पर बढ़ा सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कपिल देव नायक सहित समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

रायगढ़। प्रदेश सरपंच संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक के नेतृत्व में गठित नई टीम में हिमांशु चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवं प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि सरपंच संघ लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा पंचायतों को सशक्त बनाने में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु चौहान तथा नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा प्रदेश भर के सरपंचों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...