Blog

“गौ विज्ञान परीक्षा में रायगढ़ ने रचा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री ने किया जिले की प्रतिभाओं और संयोजकों का सम्मान”

“प्रदेश में सर्वाधिक छात्र पंजीयन पर मनबोध बेहरा सम्मानित, किचन गार्डन नवाचार के लिए झलप नायक को मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार”

रायपुर/रायगढ़। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में 20 जुलाई को आयोजित गौ सेवा संगम एवं प्रदेश स्तरीय तृतीय चरण की गौ विज्ञान परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रायगढ़ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई।

प्रदेश में सर्वाधिक छात्र पंजीयन कराने के लिए रायगढ़ जिले के गौ विज्ञान परीक्षा विभाग संयोजक मनबोध बेहरा को मुख्यमंत्री के करकमलों से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड की छात्रा झलप नायक को जैविक खाद का उपयोग कर शाक वाटिका (किचन गार्डन) विकसित करने के अभिनव कार्य के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि तत्काल आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी जिलों के जिला नोडल एवं विकासखंड नोडल को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौ सेवा संगम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में गाय के वैज्ञानिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है। यह परीक्षा नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, जैविक कृषि और प्राकृतिक जीवन शैली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

इस अवसर पर रायगढ़ जिले से आसानी चौधरी (प्रांत गौ चिकित्सा प्रमुख), मनबोध बेहरा (विभाग संयोजक, गौ विज्ञान परीक्षा), राजीव कुमार दुबे (जिला संरक्षक), अभय पांडे (जिला नोडल एवं परीक्षा प्रभारी), संतोष कुमार सिंह (पूर्व विकासखंड अधिकारी, घरघोड़ा), गौरीशंकर पाण्डेय एवं बसंत यादव (विकासखंड नोडल) सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

**”गौ संरक्षण, जैविक खेती और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में गौ विज्ञान परीक्षा एक महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान के रूप में उभर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...