लायंस क्लब अध्यक्ष पूनम सिंह को प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ


संजय सोनी, श्याम गुप्ता, हिमांशु चौहान, परमजीत सिंह भाटिया सहित पदाधिकारियों ने दी मंगलकामनाएँ

रायगढ़। लायंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया सहित क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पूनम सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे समाजसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में लायंस क्लब द्वारा जनहित एवं सेवा के अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूनम सिंह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा समाज सेवा के अपने मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाती रहें।
