Blog

घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझाया,चोरी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹80,000 मूल्य का तांबा तार बरामद*

*26 अक्टूबर, रायगढ़*। दिनांक 25.10.2024 को प्रार्थी अजय निकुंज, निवासी साडा कॉलोनी कोरबा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राम बरकसपाली रेलवे लाइन के पोल नंबर 40/2, 41/7 से लगभग 100 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹35,000) चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 304/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदिग्ध नोहर सिंह, निवासी कोगनारा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी देवनाथ राठिया के साथ मिलकर बरकसपाली रेलवे लाइन से तांबा तार काटकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने बांस और लोहे की आरी का उपयोग कर तांबा तार के टुकड़े किए थे। नोहर सिंह के मेमोरंडम पर 30 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹25,000) और चोरी में प्रयुक्त आरी पत्ती बरामद की गई।

प्रकरण में दो आरोपियों के होने से धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने देवनाथ राठिया की तलाश कर उसे हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने नोहर सिंह के साथ मिलकर तांबा तार को काटा और आपस में बांट लिया। देवनाथ राठिया से 69 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹55,000) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी देवनाथ राठिया पहले भी चोरी के अपराध (अपराध क्र. 433/22 धारा 379, 34 भादवि) में संलिप्त रह चुका है। दोनों आरोपियों को आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी* –
(1) नोहर सिंह पिता लाला राम उम्र 35 वर्ष सा. केराकछार, थाना करतला जिला कोरबा हामु कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.
(2) देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 36 वर्ष सा. कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.

माल और मुल्जिम की पतासाजी में सहायक उप-निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत और सुमित उरांव की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...