Blog

जमीन को लेकर भाई बहन में विवाद,भाई ने बहन पर किया जानलेवा हमला

*27 अक्टूबर,रायगढ़*। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी भुवन साय मांझी (45 वर्ष) ने अपनी सगी बहन रत्नीबाई मांझी (55 वर्ष) के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रत्नीबाई मांझी के पुत्र नैहरसाय मांझी द्वारा 25 अक्टूबर को दर्ज कराया कि उसके नाना नानी ने ही भालूपखना गांव में उनके घर के पास मां को घर बनाने के लिए जमीन दी जिस पर वे घर बनाकर बसे हुए हैं । इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर निर्माण के प्रयास पर मामा भुवन साय मांझी ने आपत्ति जताई। इसी विवाद के चलते दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 08:00 बजे आरोपी ने रत्नीबाई पर टांगी से हमला कर दिया और धमकी दी कि उनके घर के पास निर्माण कार्य जारी रखा तो जान से मार देगा।
डायल 112 से घायल रत्नीबाई मांझी को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भुवन साय मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2024 के तहत धारा 109(1), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस में मामला पंजीबद्ध कर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीष कांत ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि