Blog

कबीरधाम की कमान संभालने पर IPS जितेंद्र यादव को शुभकामनाओं की बौछार

जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग से जनता के दिल में विशेष स्थान बनाना जानते हैं परम शिष्य जितेंद्र यादव” — श्याम कुमार गुप्ता

Shyam gupta pradesh sachiv

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS अधिकारी जितेंद्र यादव के कार्यभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं विख्यात मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने अपने परम शिष्य IPS अधिकारी जितेंद्र यादव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि जितेंद्र यादव एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में जनता के बीच विश्वास कायम करते हुए अपने व्यवहार, कार्यशैली और संवेदनशीलता से विशेष स्थान बनाना उनकी विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कबीरधाम जिले में भी वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता ही बेहतर कानून-व्यवस्था की नींव है। जितेंद्र यादव अपनी कार्यशैली से इस विश्वास को और मजबूत करने में सफल होंगे, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।

ज्ञात हो कि IPS अधिकारी जितेंद्र यादव इससे पूर्व बीजापुर एवं बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन जिलों में प्राप्त उनके प्रशासनिक एवं पुलिसिंग अनुभव का लाभ अब कबीरधाम जिले को मिलने की उम्मीद है।

अपने परम शिष्य को शुभकामनाएं देते हुए रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने कहा, “पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, विश्वास और सेवा का संकल्प है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जितेंद्र यादव इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाते हुए कबीरधाम की जनता के दिल में अपनी विशेष पहचान बनाएंगे।”

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बलबोंद्रे सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने IPS जितेंद्र यादव को कबीरधाम SP का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...