Blog

हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल

*30 अक्टूबर, रायगढ़* । दिनांक 27/10/2024 की रात्रि में सरायपाली स्थित रूपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के दौरान लोकेश धनवार (28 वर्ष), निवासी खमगड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर, पर उसी प्लांट में कार्यरत जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी (32 वर्ष) ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना प्लांट के अंदर बनी लेबर कॉलोनी में हुई। इस हमले में गंभीर रूप से घायल लोकेश धनवार को उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां दिनांक 28/10/2024 को रात्रि 00:47 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मृत्यु के पश्चात थाना कोतवाली में तहरीर पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज किया गया। चूंकि घटना थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मूल अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने गवाहों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिससे यह पुष्टि हुई कि *आरोपी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी पिता जरहा धनकी उम्र 32 साल निवासी कोटछाल थाना सीतापुर जिला सरगुजा हाल मुकाम सरायपाली रुपानाधाम स्टील प्लांट लेबर कॉलोनी थाना पूंजीपथरा* द्वारा ही यह अपराध किया गया था।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर लोहे की रॉड जब्त की गई है। आरोपी को आज दिनांक 30/10/2024 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का एवं हमराह टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...