Blog

फसल मुआवजा एवं विद्युत कटौती को लेकर अमलीडीह में किया गया चक्का जाम, अधिकारियों के समझाइश के बाद खुला चक्काजाम

एंकर:- घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां आपको बताना चाहेंगे की अमलीडीह, भालुमार, छेडोरिया, सुमड़ा, पंडरीपानी ,बैहमुड़ा, छर्राटांगर ,डोकरबूढ़ा 8 से 10 गाँव के सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीणों ने अमलीडीह में चक्का जाम कर देने कि बात सामने आ रही है आपको बता दे कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का दल विचरण कर रहे है। हांथीयों का दल ने अमलीडीह, भालूमार, सुमड़ा, पंडरीपानी, बैहामुडा सहित लगे गाँव में लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन में लगी धान कि फसल को चौपट कर दिया है , फसल चौपट होने के कारण किसानो को भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अड़ियल रवैये से विगत एक सप्ताह से अमलीडीह के क्षेत्र में लाइट गोल है विगत एक सप्ताह से लाइट गोल रहने और हाथियों का लगातार आगमन से ग्राम वासी दहशत में है जिस प्रकार हाथियों के द्वारा किए गए फसल के नुकसान होने से आक्रोषित किसानों ने मुआवजा कि मांग को लेकर व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्र वासी के द्वारा अमलीडीह में चक्का किया गया है। घरघोड़ा थाना प्रभारी राम किंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा ब्यवस्था दुरुस्त करते हुए लोगों को समझाइस देने में लगे हुए है । तो वहीं दूसरी ओर घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात को लेकर वार्तालाप करते हुए नजर आ रहे हैं अभी कुछ ही दिनों पूर्व दल में विचरण कर रहे 3 हांथीयों कि मौत के बाद क्षेत्र में लगातार लाइट कि कटौती कि जा रही है लाइट कटौती से ग्रामीण भारी आक्रोशित नजर आ रहे है। फिलहाल तहसीलदार गुप्ता के समझाइस से ग्रामीण चक्का जाम हटाने को तैयार हो गए हैं अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान कब तक करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
"डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र