Blog

कोसमदा में नारी शक्ति का संगम, भाजपा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ जुटीं महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

रायगढ़। 4 अगस्त को कोंडातराई मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमदा में जिला एवं मंडल स्तर की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पहली परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में रायगढ़ जिला अध्यक्ष मधुलता पटेल, विधानसभा प्रभारी शांता साय, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वास, जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला महामंत्री रेखा महामिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी, चंपा प्रभारी, जिला कार्यालय मंत्री एवं पुसौर मंडल प्रभारी विन्या कारमोरे, रायगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष दीपमाला, मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच संघ की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नायक, महिला मोर्चा महामंत्री एवं सरपंच योगिता पटेल, डॉ. सस्मिता पांडा, सेवाती पटेल, सत्यभामा सिदार, गीता चौहान, सुफल चौहान, जानकी चौहान सहित कोसमदा की बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच परिचय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, आपसी समन्वय और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं नारी शक्ति का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...